बारात में आए युवक से मारपीट कर नगदी अंगूठी लूटी

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ में एक युवक गजेंद्र सिंह उर्फ सौरभ को शादी समारोह में शामिल होने के दौरान नशे में धुत लोगों ने मारपीट कर दी। पानी डालने के विवाद पर उसकी जेब से 15 हजार रुपए और सोने की अंगूठी लूट ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारात में आए युवक से मारपीट कर नगदी अंगूठी लूटी

छिबरामऊ, संवाददाता। औरैया जनपद से एक बारात में शामिल होने आए युवक के साथ नशे में धुत लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि पानी डालने के विवाद में नशेबाजों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से नगदी व सोने की अंगूठी लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। औरैया जनपद के ऐरवा कटरा निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ सौरभ ने बताया कि वह रविवार की शाम छिबरामऊ के विशुनगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आया था। यहां पानी डालने को लेकर कुछ युवक नशे में हुड़दंग कर रहे थे।

जब उसने पानी डालने से रोका। इस पर उनसे बड़ों ने उसे एक तरफ पकड़ कर ले जाकर मारपीट की और उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपए की नगदी तथा सोने की अंगूठी लूट ली। उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रविवार की दोपहर कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात रिपोर्ट लिखाने की तहरीर दी। वहीं इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया की मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। लूट की घटना बेबुनियाद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।