इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर वायरल की फोटो, तमिलनाडु पुलिस ने उठाया
Kannauj News - गुरसहायगंज, संवाददाता।कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम पनगवां निवासी एक युवक रोजी रोजगार के लिए कन्या कुमारी चला गया। वहां उसने इंस्टाग्राम पर एक क

गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम पनगवां निवासी एक युवक रोजी रोजगार के लिए कन्या कुमारी चला गया। वहां उसने इंस्टाग्राम पर एक किशोरी से दोस्ती करने के बाद उसकी आपत्ति जनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में तमिलनाडु पुलिस ने पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद आरोपित को तमिलनाडु पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम पनगंवा निवासी उदय नारायण ने वर्ष 1984 से तमिलनाडु में बर्फ बेचने का कार्य शुरू किया था। जहां वह परिवार के साथ रहते थे। वह घर आ गए। इसी बीच उनके पुत्र अजय की कन्या कुमारी क्षेत्र की एक किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई।
आरोप है कि अजय ने सोशल मीडिया पर किशोरी की आपत्ति जनक फ़ोटो वायरल कर दी। मामले में किशोरी के परिजनों ने कन्या कुमारी (तमिलनाडु) के थाना आल वूमेन पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दिया। रविवार को सुबह कोतवाली पहुंची तमिलनाडु के कन्याकुमारी पुलिस की इंस्पेक्टर मिट्ठू सेलवन, एसआई महन्थ, हेड कॉन्स्टेबल सरवन ने कोतवाली गुरसहायगंज की पुलिस के सहयोग से आरोपित युवक को उनके घर से हिरासत में लेकर अपने साथ तमिलनाडु ले गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध तमिलनाडु में रिपोर्ट दर्ज है। वांछित युवक को तमिलनाडु की पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। तमिलनाडु की पुलिस की पनगवां गांव में छापेमारी के बाद एक युवक के हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने के मामले की गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती देखी जा रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



