मंगेतर के दरवाजे पर अनशन पर बैठी युवती
Kannauj News - फर्रुखाबाद के बझेड़ी गांव में एक युवती ने अपने मंगेतर के घर के बाहर अनशन किया। उसका आरोप है कि शादी के बाद मंगेतर के परिवार ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग की। युवती ने कहा कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होती, वह नहीं उठेगी। अंततः पुलिस हस्तक्षेप के बाद उसने अनशन समाप्त कर दिया।

थाना क्षेत्र के बझेड़ी गांव में अपने मंगेतर के दरवाजे पर बैठी युवती का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। फर्रुखाबाद की रहने वाली युवती का कहना है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह यहां से नहीं उठेगी चाहे उसकी जान भले ही चली जाए। हालांकि उसके मंगेतर के परिजनों ने मकान के अंदर से गेट बंद कर ली है, जो अभी तक नहीं खोले हैं। वहीं 24 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। मंगलवार को दोपहर बाद सकरावा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी समझाबुझाकर मदद का भरोसा दिलाया। इस पर युवती ने उनकी बात मान ली और उसने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
फर्रुखाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती सोमवार को अचानक सकरावा थाना क्षेत्र के बझेड़ी गांव में संजीव के घर पहुंच गई। उसे देख संजीव के परिजनों ने गेट बंद कर लिए। इस पर युवती दरवाजे के बाहर चटाई बिछाकर बैठ गई। अनशन पर बैठी युवती ने बताया कि संजीव के साथ पूरे रीति-रिवाजों के साथ उसकी शादी तय हुई थी। बीते अक्टूबर माह में नवरात्रि के दौरान गोद भराई की रस्म भी संपन्न हुई थी। संजीव के परिजन स्वयं उसके घर पहुंचे थे और उसे पसंद कर शादी के लिए सहमति जताई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी होती रही। युवती का आरोप है कि शादी तय होने के बाद अचानक लडक़े पक्ष ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। उसके परिजनों का कहना है कि वह पहले से तय शर्तों के अनुसार शादी करने को तैयार हैं, लेकिन इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए संभव नहीं है। इसी के विरोध में वह पिछले दो दिनों से बिना अन्न-जल के अनशन पर बैठी हैं। उसका कहना है कि जब रिश्ता तय हो गया था और सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं, तो अब शादी से पीछे हटना अन्याय है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार दोपहर बाद सकरावा थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशन पर बैठी युवती को मदद का भरोसा दिलाया और अगले दिन बुधवार की सुबह 10 बजे दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया है। थाना प्रभारी की पहल के बाद युवती ने दूसरे दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


