ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजभाजपा सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता सपा में शामिल

भाजपा सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता सपा में शामिल

भाजपा सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता सपा में शामिल- सपा पूर्व विधायक की मौजूदगी में ली सदस्यता।फोटो 34: सपा की बैठक में मौजूद पूर्व विधायक अरविंद सिंह...

भाजपा सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता सपा में शामिल
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 18 Jan 2021 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरसहायगंज हिन्दुस्तान संवाद

अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सपा में आस्था व विश्वास जताते हुए पूर्व विधायक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सपा ने हमेशा सभी वर्गों के लोगों को हक व सम्मान दिलाने का कार्य किया है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान है।

सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला आजाद नगर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के बूथ अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा के साथ करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान अलग-अलग दलों से आए रामकुमार राठौर, श्याम सक्सेना, ऋतिक तिवारी, आनंद कनौजिया, आदि ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को सपा की नीतियां रास आ रही है। जबकि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से कार्यकर्ता परेशान है। यही कारण है कि भारी संख्या में लोग सपा से जुड़ रहे है। आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा फिर सत्ता में वापसी कर जनता व कार्यकर्ताओं को हक व सम्मान दिलाने का कार्य करेगी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नकीम खां, सपा नेता फिरदौस आलम, मुकीम खां, अमन खान, ललित मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें