ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजपति के साथ रहने को दर-दर भटक रही महिला

पति के साथ रहने को दर-दर भटक रही महिला

नगला भुईयन में विवाहिता को ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। रिश्तों को तार-तार कर दूसरी शादी के ताने देकर विवाहिता को घर में भी घुसने नहीं दे रहे हैं। जबकि महिला पति के साथ रहने के लिए दर-दर भटक...

पति के साथ रहने को दर-दर भटक रही महिला
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 30 Jul 2018 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

नगला भुईयन में विवाहिता को ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। रिश्तों को तार-तार कर दूसरी शादी के ताने देकर विवाहिता को घर में भी घुसने नहीं दे रहे हैं। जबकि महिला पति के साथ रहने के लिए दर-दर भटक रही है। न्याय न मिलने से वह मानसिक रूप टूट चुकी है।

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव त्योर के रहने वाले रामशंकर सक्सेना पशुधन प्रसार अधिकारी के पद से रिटायर होने के बाद परिवार के साथ भोगांव रहते हैं। यहीं से बेटी बबिता की शादी का रिश्ता कसावा इलाके के गांव नगला भुईयन में तय किया था। यहां के रहने वाले रामसेवक सक्सेना का बेटा आदित्य कुमार के साथ वर्ष 2011 में बडे़ ही धूमधाम से शादी की थी। आदित्य मैनपुरी में रहकर पढ़ाई करता था। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2015 में आदित्य की बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लग गई। वह लखीमपुर खीरी में कार्यरत है। नौकरी मिलने की आदित्य की नजाकत बदल गई। इस पर बबिता को संदेह हुआ। एक साल पहले बबिता ने मैनपुरी में एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस घटना के बाद दोनों के बीच दूरियां और बढ़ने लगी। ससुराल जाने पर ससुरालीजन मारपीट कर भगा देते हैं। पति के दूसरी शादी के ताने देने से परेशान महिला ने परिवाद न्यायालय कन्नौज में शिकायत की थी। यहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रधान न्यायधीश प्रीती श्रीवास्तव प्रथम ने बबिता को दादी के साथ ससुराल जाकर पति के साथ रहने के आदेश दिए थे। न्यायधीश के इस आदेश के बावजूद बबिता न्याय के लिए दर- दर भटक रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें