फोन पर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज की एक महिला ने फिरोजाबाद निवासी युवक पर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने उसके पति के बारे में पूछते हुए उसे धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में रह रही एक महिला ने फिरोजाबाद निवासी युवक पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने और लगातार गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद जनपद के लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी यासमीन पत्नी जावेद हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह वर्तमान में कन्नौज में रह रही हैं। आरोप है कि फीरोजाबाद के जालालुद्दीन पुत्र ऐनुद्दीन ने 5 मई की शाम उसके मोबाइल पर फोन कर उनके पति के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आरोपित ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि जावेद फीरोजाबाद में नहीं मिला तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति पूर्व में गुजरात में जालालुद्दीन के साथ काम करते थे। वहां किसी विवाद के बाद उसके पति ने उसके साथ काम करना छोड़ दिया था। इसी रंजिश के चलते आरोपित लगातार फोन कर धमकियां दे रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तथा सोशल मीडिया पर ऑडियो संदेश भेजकर भी धमकी देता है। यासमीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


