
बदले मौसम में बीमारियों का बढ़ा ग्राफ, ओपीडी 1300 के पार
संक्षेप: Kannauj News - कन्नौज में मौसम के बदलाव का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। जिला अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुखार, जुकाम, और मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। डॉक्टरों ने ठंडी चीजें खाने से बचने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है।
कन्नौज, संवाददाता। मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमने लगी जिसे अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी दोनों में मरीजों की भीड़ लगी रही है। बदलते मौसम के कारण बुखार, जुकाम, सिरदर्द, उल्टी-दस्त जैसी मौसमी बीमारियों के मामलों में तेजी आई है। डॉ. हरि माधव ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सलाह दी कि ठंडी चीजों के सेवन से बचें और शरीर को गर्म रखें जिससे संक्रमण से बचाव हो सके। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद मच्छरों की संख्या बढ़ी है जिससे मलेरिया और डेंगू जैसे मच्छर जनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है।

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 660 मरीज इलाज कराने पहुंचे। करीब इतने ही पुराने मरीज इलाज करने पहुंचे। कुल मिलाकर ओपीडी में 1300 के आसपास मरीज इलाज कराने पहुंचे। हालत यह रही कि भीड़ के कारण अस्पताल में पैर रखने की जगह नहीं थी। कई मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत के साथ पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में साफ-सफाई बनाए रखना, दूषित पानी और बाहर के खाने से बचना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके लगातार बदल रहे मौसम के बीच अस्पतालों में बुखार और इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वायरल फीवर के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या बढ़ गई है। इस बीच अन्य अस्पतालों की ओपीडी में भी सुबह बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। जुकाम-बुखार के अलावा वायरल फीवर और मौसमी बुखार के मरीज भी शामिल हैं। बारिश से तापमान में गिरावट हुईं। इसके चलते के मामलों में अचानक से तेजी आई थी। इस बीच बारिश ने गर्मी के प्रभाव को जरूर कम किया और ठंड में इजाफा भी हुआ है। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या में पहले से कई गुना ज्यादा इजाफा हुआ है। डाक्टरों का कहना है कि लक्षण सामने आने पर बिना लापरवाही तत्काल डॉक्टर्स की सलाह लेनी चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




