Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsRelief for Gita Puram Colony Residents Water Supply Issue Addressed by Atul Sharma
गीतापुरम कॉलोनी को मिलेगी पेयजल राहत

गीतापुरम कॉलोनी को मिलेगी पेयजल राहत

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ के गीतापुरम कॉलोनी में जल संकट के समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा ने अधिकारियों से चर्चा की। जल निगम (ग्रामीण) ने सर्वेक्षण शुरू किया और नई पेयजल पाइपलाइन डालने की योजना बनाई। इससे कॉलोनीवासियों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है।

Nov 12, 2025 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा की सक्रियता के बाद गीतापुरम कॉलोनी के निवासियों को पेयजल की लंबे समय से चली आ रही समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। फर्रुखाबाद रोड स्थित इस कॉलोनी में जल संकट को लेकर अतुल शर्मा ने आला अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की थी। इस पर जल निगम (ग्रामीण) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता के निर्देश पर जेई वैभव सिंह की अगुवाई में अपनी टीम को सर्वे के लिए रवाना किया। टीम ने गीतापुरम कॉलोनी में नई पेयजल पाइपलाइन डालने के उद्देश्य से जमीन का निरीक्षण किया। जेई वैभव सिंह ने बताया कि कॉलोनी पहले से ही ग्रामीण क्षेत्र में आती है, जहां जल निगम ग्रामीण द्वारा पाइपलाइन का निर्माण किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, इसका संचालन नगरपालिका के जिम्मे था। अब जलनिगम ग्रामीण ही पूरी जल आपूर्ति का दायित्व निभाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्वे के बाद शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा और कॉलोनी वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है। अतुल शर्मा ने कहा कि राजनीतिक दलों का असली योगदान जनसेवा में है, और जल निगम की तत्परता सराहनीय है।