कूड़ा संयत्र हुआ शुरू, फिर भी नहीं मिल पा रही निजात
Kannauj News - नगर पंचायत तिर्वागंज ने कचरे के निस्तारण के लिए 40 लाख की लागत से कूड़ा संयंत्र केन्द्र का निर्माण किया था। दो साल में पूरा हुआ निर्माण अभी पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण आसपास कचरे के ढेर...

तिर्वा, संवाददाता। नगर क्षेत्र के गीले व सूखे कचरे के निस्तारण के लिए नगर पंचायत तिर्वागंज द्वारा करीब 40 लाख की लागत से कूड़ा संयत्र केन्द्र का निर्माण कराया गया था। यह निर्माण पिछले दो साल से चल रहा है। जिले के अफसरों के दबाव के चलते कूड़ा संयत्र केन्द्र शुरू तो कर दिया गया, लेकिन पूरी तौर पर अभी कचरे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिससे कूड़ा संयत्र के आसपास कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। इन कचरे के ढेरो से उठने वाली बदबू से आसपास के लोग त्रस्त है।
कस्बे के कोतवाली के निकट कूड़ा संयत्र केन्द्र शुरू कराया गया था। निर्माण पूरा हो जाने के बावजूद भी केन्द्र पर मशीने लगने व कर्मचारियों की तैनाती करने में करीब दो साल का समय लग गया। अब मौजूदा समय में कूड़ा संयत्र केन्द्र शुरू है। नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने बताया कि इस कूड़ा संयत्र पर पांच कर्मचारी काम कर रहे हैं। नगर क्षेत्र से आने वाले गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग छांटकर ढेर बनाए जाते हैं। फिर इन्हे मशीनों में डालकर कूड़े का निस्तारण किया जाता है। मशीन से निकलने वाले कूड़े को पाॅलीथीन में पैक कर एकत्रित किया जा रहा है। अभी इस कूड़े के बिक्री नहीं हो रही है। जल्द ही मशीनों से निकलने वाले कूड़े की बिक्री की कार्य योजना तैयार होगी। नगर क्षेत्र से कूड़े को एकत्रित करने के लिए करीब आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।