Kannauj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News: फोटो 7-प्रशिक्षण में दिशा-निर्देश देते एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी।-तीन दिवसीय प्रशिक्षण में फॉर्म भरने की दी गई जानकारी-कोई मतदाता न छूटने के नि

Kannauj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बुधवार, 14 अक्टूबर से बीएलओ और सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें अधिकारियों ने बीएलओ और सुपरवाइजर को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने में पूरी सावधानी बरती जाए और पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे के साथ ही संशोधन संबंधी कार्य भी नियमानुसार पूरे किए जाएं।

प्रशिक्षण में विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने को कहा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू