प्रधान संगठन में विपिन द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ग्राम निगोह खास की प्रधान शिप्रा दुबे के पति विपिन द्विवेदी एडवोकेट को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के द्वारा की गई है, जिसमें संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

क्षेत्र के ग्राम निगोह खास की प्रधान शिप्रा दुबे के पति विपिन द्विवेदी एडवोकेट को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव सुरेश कुमार शर्मा के अनुमोदन पर की गई है। नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। साथ ही संगठन को मजबूत एवं संघर्षशील बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया गया है। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष बंटी चौहान, शिवम त्रिपाठी जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा, श्याम तिवारी, आनंद कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, रामबक्स नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा ने विपिन द्विवेदी एडवोकेट को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


