मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Kannauj News - गुरसहायगंज के जलालाबाद में 15 अक्तूबर को अमित दुबे की दुकान पर विवाद हुआ। सौरभ, गौरव, अनुराग और प्रशांत ने गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें अमित के भाई और मां भी घायल हुए। दूसरी तरफ, अनुराधा...

गुरसहायगंजÜÜ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालाबाद निवासी अमित दुबे ने रिपोर्ट में कहा कि गत 15 अक्तूबर की शाम उसकी दुकान पर गांव के ही सौरभ, गौरव, अनुराग प्रशांत आए। बेवजह गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए उसके भाई रजनीश व अवनीश व उसकी मां गुड्डी देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से अनुराधा पत्नी सौरभ का कहना है कि 15 अक्तूबर की शाम गांव के अमित, जीतू, रिंकू व ग्राम जसोदा निवासी लंबरदार तथा उसके पुत्र ने दुकान के सामने बांस गाड़ने को लेकर विवाद कर दिया। और अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर उसके पति सौरभ, देवर गौरव, अनुराग, ऋषभ को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करके जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिख कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


