बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल
कलकतापुर्वा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही कलकतापुर्वा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही

कलकतापुर्वा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि शुक्रवार देर शाम गांव के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बच्चे की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
घायलों की जानकारी
मारपीट में एक पक्ष से पूनम (35) पत्नी दृगपाल सिंह तथा रानी (18) पुत्री दृगपाल सिंह घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से शैलजा (20), आस्था (18) पुत्री गंगाचरण और ममता (35) पत्नी गंगाचरण को चोटें आईं। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा। जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने पूनम की तहरीर पर ममता पत्नी गंगाचरण, शैलजा पुत्री गंगाचरण, सोनू पुत्र विनय कुमार और विनय कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामले में एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


