चंदे को लेकर मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Oct 19, 2024 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - छिबरामऊ, सिकंदरपुर में जुमे की नमाज के बाद चंदा एकत्र करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने मारपीट की, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने चार लोगों के खिलाफ...

चंदे को लेकर मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट

छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सिकंदरपुर में जुमे की नमाज के बाद एकत्र किए गए चंदे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने मारपीट कर दी, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर हो गई थी। इस मामले में घायल के भाई ने चार के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला मालवीयनगर निवासी मो.साकिर पुत्र रफाकत हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे उसका भाई अयाज अहमद मस्जिद में नमाज पढऩे गया था, तभी वहां पर मोहल्ले के दिलशाद अली, उसका भाई अबसार अली पुत्रगण निसार अली, फकरुल हसन पुत्र अहमद हसन, एहतशाम पुत्र इरशाद अंसारी आ गए और अनायस ही उसके भाई के साथ गालीगलौज कर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसके भाई को गंभीर चोटें आई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर जब काफी लोग आ गए, तब वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मालूम हो कि जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में चंदा एकत्र हो रहा था। आरोप है कि तभी कुछ लोग वहां आ गए और एकत्र की गई चंदा की धनराशि को लूटने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट कर दी, जिसमें अयाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल कन्नौज रेफर किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।