Kannauj News: सास बहू से मारपीट का मुकदमा दर्ज
Kannauj News: कन्नौज के कछियापुर गांव में सास और बहू के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। 25 अगस्त को वापस लौटते समय तीन आरोपितों ने उन पर हमला किया। घायल मां और बहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कछियापुर गांव में सास बहू के साथ मारपीट और गाली गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव निवासी रतिराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 25 अगस्त की शाम उसकी मां सुखरानी और छोटे भाई की पत्नी रिंकी पत्नी अवधेश गांव के हार से वापस घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में राम खिलावन, सुनील और अजय ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और लाठी से मारपीट शुरू कर दी।शोर
सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में घायल मां और रिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


