ब्रह्मांड की सर्वोपरि शक्ति हैं भगवान महादेव
Kannauj News - छिबरामऊ के असालतनगर गांव में महादेव सेवक संघ की बैठक हुई, जहां विनीत त्रिपाठी ने 12 पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव सभी हिंदुओं को एकजुट करने का उद्देश्य रखते हैं और जातपात...

जरूरी फोटो 12-पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित करते विनीत त्रिपाठी।
छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के असालतनगर गांव स्थित नारायन वाटिका में महादेव सेवक संघ की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि भगवान महादेव ही संपूर्ण ब्रह्मांड की सर्वोपरि शक्ति हैं। इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महादेव सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण से लेकर बाल्मीकि तक सभी हिंदुओं को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने ही पांचों तत्व नवगृह प्रकृति पेड़ पौधा जन जीवन आकाश पाताल समस्त ब्रह्मांड की रचना की है। महादेव ही सबसे बड़े वैज्ञानिक हैं। इसलिए सभी लोग महादेव की भक्ति में लीन रहें और जातपात को भुलाकर आपस में भाईचारा बढ़ाएं। इस दौरान रामानंद वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, नीरज दुबे को प्रदेश महामंत्री, रामेंद्र त्रिपाठी को प्रदेश संरक्षक, विवेक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, चंद्राकर पाठक को प्रांतीय मंत्री, विनोद मिश्रा को जिला महामंत्री, राज तिवारी को युवावाहिनी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर सतीशचंद्र त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, डॉ.अजीतमोहन तिवारी, आलोक दुबे एडवोकेट, ललित दुबे एडवोकेट, प्रवेश पाठक, अजय मिश्रा, रामनिवास दुबे, सोनू, गणेश आदि काफी लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।