Kannauj News: चौपाल में ग्रामीणों की शिकायत सुन वितरित किए झंडे
Kannauj News: छिबरामऊ में ग्राम पंचायत भरौली सिरकनेपुर और सराईसुंदर में चौपाल का आयोजन हुआ। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, जिनमें पेंशन और आवास संबंधित शिकायतें शामिल थीं। चौपाल के बाद घर-घर तिरंगा फहराने के लिए झंडे वितरित किए गए एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरौली सिरकनेपुर और सरायसुंदर में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों की शिकायतें सुन उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को झंडा भी वितरित किए गए। ग्राम पंचायत भरौली सिरकनेपुर में आयोजित हुई चौपाल के दौरान पहुंचे खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। यहां पेंशन चालू कराए जाने, आवास की मांग से संबंधित शिकायतें आई। इस पर सचिव को शिकायत निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। चौपाल के बाद गोदभराई और अन्न प्राशन की रस्म भी अदा कराई गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सरायसुंदर में भी चौपाल का आयोजन किया गया।
यहां ग्रामीणों ने साफ-सफाई से संबंधित शिकायत की। दोनों ग्राम पंचायतों में चौपाल के बाद घर-घर तिरंगा फहाए जाने को लेकर ग्रामीणों को ध्वज वितरित किए गए। इसके साथ ही नियमानुसार तिरंगा फहराए जाने को लेकर उन्हें जागरूक भी किया गया।


