Kannauj News: चौपाल के बाद ब्लॉक अधिकारियों ने पंचायतघर में रोपे पौधे

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ में सरायदायमगंज और कुंवरपुर बनवारी की ग्राम पंचायत में चौपाल आयोजित की गई। ब्लॉक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। प्रधान बादाम सिंह के निधन के बाद विकास कार्य रुका था। चौपाल में अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी हुई। अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया।

Kannauj News: चौपाल के बाद ब्लॉक अधिकारियों ने पंचायतघर में रोपे पौधे

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरायदायमगंज और कुंवरपुर बनवारी में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां ब्लॉक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके शीघ्र निस्तारण किए जाने का भरोसा भी दिया। चौपाल के बाद ब्लॉक अधिकारियों ने पंचायतघर परिसर में पौधरोपण भी किया। ग्राम पंचायत सरायदायमगंज के प्रधान बादाम सिंह का पिछले माह निधन हो गया था। साथ ही वहां तैनात सचिव योगेंद्र कुमार का ट्रांसफर हो जाने से पंचायत में विकास कार्य की रफ्तार थम गई थी, जिसके चलते वहां तमाम समस्याएं खड़ी हो गई। शुक्रवार को पंचायत में आयोजित हुई चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याओं को खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य के सामने रखा।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के शीघ्र ही निराकरण कराया जाएगा। चौपाल के दौरान अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी अदा कराई गई। चौपाल समापन के बाद बीडीओ दीपांकर आर्य, एडीओ आईएसबी अनिल कुमार, सचिव मृदुल दुबे समेत अन्य ब्लॉककर्मियों ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।