Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsVegetable Prices Soar in Kannauj Ahead of Chhath Puja Amid Weather Changes
सब्जियों के बढ़ते दामों ने बढ़ाई रसोई की टेंशन

सब्जियों के बढ़ते दामों ने बढ़ाई रसोई की टेंशन

संक्षेप: Kannauj News - जिससे गरीबों की थाली से हरी सब्जियां दूरी बनाने लगी हैं।त्योहारों आते ही फलों के दाम आसमान पर पहुंच गए थे। जिसके बाद अब सब्जियां के दामों में उछाल आ

Sat, 25 Oct 2025 12:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज । छठ पूजा की तैयारियों और मौसम के अचानक बदले मिज़ाज ने कन्नौज जिले में सब्जियों के दामों में अचानक उछाल ला दिया है। बारिश और नमी से खेतों की उपज में देरी, ट्रांसपोर्ट की लागत में इज़ाफा और त्योहार की मांग ने मिलकर बाजार में महंगाई बढ़ा दी है। थोक बाजार से लेकर फुटकर बाजारों में बिक रही सब्जियों के दाम एक माह में दोगुने हो गए। जिससे गरीबों की थाली से हरी सब्जियां दूरी बनाने लगी हैं। त्योहारों आते ही फलों के दाम आसमान पर पहुंच गए थे। जिसके बाद अब सब्जियां के दामों में उछाल आया है।

बारिश में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण तराई वाले क्षेत्र में सब्जियों की पैदावार प्रभावित हो रही है। जिससे दामों में इजाफा होता जा रहा है। इसी वजह से बाजारों में सब्जियां आंखे तरेरने लगी हैं। सब्जी कारोबारी रामप्रसाद ने बताया कि बरिश के बाद आलू-टमाटर सहित हरी सब्जियों के दाम बढ़ने शुरू हो गए। जिससे महज एक माह के अंदर ही सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। साथ ही मांग के सापेक्ष सब्जियों की आवक कम होने का असर बाजार में दिख रहा है। वहीं महिलाओं ने बताया कि सब्जियों के लगातार दाम बढ़ने के कारण खाने की थाली से स्वाद गायब होता जा रहा है। सब्जियां मौजूदा दाम पहले वर्तमान दर पिछले माह टमाटर 60- 40 आलू 20- 15 लौकी 35- 20 कद्दू 40- 30 प्याज 30-20 तरोई 40- 20 बंद गोभी 40-30 परवल 80- 40 शिमला मिर्च 100- 60 हरी धनिया 200-150 भिंडी 60-25