Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsUttar Pradesh Trade Organization Meeting in Chhibramau Key Discussions on Expansion and Business Issues
संगठन विस्तार और व्यापारियों के हितों पर जोर

संगठन विस्तार और व्यापारियों के हितों पर जोर

संक्षेप:

Kannauj News - फोटो 2-जिलाध्यक्ष को माल्यार्पण कर सम्मानित करते पदाधिकारी।-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठकछिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मुंसिफी रोड स्थित जिला

Dec 12, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मुंसिफी रोड स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने की। उन्होंने संगठन के विस्तार और व्यापारियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान देते हैं। उनके हितों की रक्षा संगठन का परम धर्म है। नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर व्यापारिक मुद्दों का प्रभावी निराकरण हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में संगठन विस्तार के तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इन नियुक्तियों से संगठन की कार्यक्षमता में वृद्धि की उम्मीद है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद अतुल वर्मा ने किया, जबकि संयोजक की भूमिका जिला महामंत्री आशीष वर्मा ने निभाई। इस अवसर नगर अध्यक्ष पर गौरव गोयल, युवा नगर अध्यक्ष डॉ.आदित्य श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, मनोज दीक्षित, अंकित तिवारी, रोहित गुप्ता, अवनीश गुप्ता, राघवेंद्र शर्मा, शिवम गुप्ता, आकाश गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, उमेश राठौर, अमित गुप्ता, जय किशन गुप्ता, शरद गुप्ता, पवन चौहान, सचिन वर्मा, गौरव गुप्ता, गौरव यादव सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। बैठक में व्यापारिक एकजुटता और भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक माहौल रहा। इन पदाधिकारी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी छिबरामऊ। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने प्रवीण गुप्ता एडवोकेट को जीएसटी सलाहकार, पवन चौहान को नगर उपाध्यक्ष (युवा), पंकज तोमर को विधि सलाहकार, सुमित को नगर मंत्री, शिवम गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष और स्वतंत्र कुमार को नगर मंत्री मनोनीत किया।