Kannauj News: प्रदेश स्तरीय होगा ट्रायल, बैडमिंटन-क्रिकेट में चमकने का मौका
Kannauj News: सौरिख में खेल निदेशालय के निर्देशन में कन्नौज में वरिष्ठ महिला/पुरुष बैडमिंटन और पुरुष क्रिकेट के लिए जिला स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। बैडमिंटन ट्रायल 13 सितंबर को और क्रिकेट ट्रायल 18 सितंबर को होंगे। चयनित खिलाड़ी मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कन्नौज में खिलाडिय़ों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष बैडमिंटन और पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल 13 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम सौरिख में होंगे। इसमें चयनित खिलाड़ी 14 सितंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में मंडल स्तरीय ट्रायल देंगे, जबकि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 24 सितंबर तक वाराणसी में आयोजित होगी। वहीं सीनियर पुरुष क्रिकेट के ट्रायल 18 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे सौरिख स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
इसके बाद 19 सितंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में मंडल स्तर पर चयन होगा और प्रदेश स्तरीय मुकाबले 22 से 28 सितंबर तक आजमगढ़ में खेले जाएंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने खिलाडय़िों से अपील की है कि वे ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए अपना आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर आएं। खेल प्रेमियों और युवाओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।


