Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsUP Government Enhances Heart Attack Care in Rural Areas with New ST-Elevation Myocardial Infarction STEMI Protocols
सौ शैय्या अस्पताल में शुरू हुआ स्टेमी केयर रूम

सौ शैय्या अस्पताल में शुरू हुआ स्टेमी केयर रूम

संक्षेप:

Kannauj News - दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में हृदय संबंधी आपात स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां स्टेमी केयर रूम तैयार किया गया है, ज

Jan 10, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। डिप्टी सीएमओ डॉ.महेंद्रभान सिंह ने शनिवार को इस स्टेमी केयर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चेस्ट से जुड़ी बीमारियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। डॉ.महेंद्रभान सिंह ने कहा कि हृदय रोग अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने अस्पताल के वार्ड बॉय से लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ईसीजी संचालन एवं व्याख्या से संबंधित प्रशिक्षण देने की योजना बताई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद मरीज की ईसीजी रिपोर्ट (मायोकार्डियल इन्फार्कशन की संभावना वाली) को तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज ग्रुप के विशेषज्ञों के साथ शेयर की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां से प्राप्त विशेषज्ञों की राय और मरीज की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही आगे रेफर करने का निर्णय लिया जाएगा। इससे अनावश्यक देरी रुकेगी और मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार की स्टेमी केयर योजना का हिस्सा है, जिसके तहत जिला और सामुदायिक स्तर के अस्पतालों में हार्ट अटैक के मरीजों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। छिबरामऊ जैसे छोटे कस्बे में ऐसी सुविधा उपलब्ध होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। डॉ. महेंद्र भान सिंह ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वह इस नई व्यवस्था को पूरी जिम्मेदारी से लागू करें ताकि हृदय रोगियों को सुनहरा समय (गोल्डन ऑवर) में इलाज मिल सके।