आलू के बाद अब गेहूं की फसल हुई चौपट
Apr 05, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News - छिबरामऊ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। आलू की मंदी से पहले ही प्रभावित किसान अब गेहूं की फसल को भी खो चुके हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि इस दैवीय आपदा से उन्हें बचाया जा सके।

छिबरामऊ, संवाददाता। बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है। क्षेत्र के किसानों ने कहा कि पहले आलू की मंदी और अब ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को चौपट कर दिया है। बैजूरामपुर के किसान ईश्वरदयाल राठौर, सराफान मोहल्ला के किसान गौरव पांडेय, गोसाइनपुर के किसान रामप्रकाश ने बताया कि आलू की मंदी से ऊबर नहीं पाए थे, तब तक इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी गेहूं की फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया है। किसानों का कहना था कि सरकार को चाहिए कि इस दैवीय आपदा से किसान को बचाने के लिए उसे समय रहते मुआवजा दिलाया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


