सामूहिक भोज से बढ़ेगी सामाजिक समरसता
Kannauj News - छिबरामऊ में गमा देवी मंदिर में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक भोज एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुजारी ने बताया कि सामूहिक भोज से प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम नियमित रूप से चलता रहेगा।

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठा सामूहिक भोज एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुजारी पं.बनारसीदास शास्त्री ने सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में प्रेम, सौहार्द, भाईचारा और परस्पर सामंजस्य की कमी दिखाई दे रही है। इसका प्रमुख कारण यह है कि हम सामूहिक रूप से न तो मिलजुल कर रहते हैं, और न ही सामूहिक भोज करते हैं। सामाजिक विषमता दूर करने के लिए सामूहिक भोज का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि यदि सनातन धर्म को बचाना है, तो सामाजिक समरसता को मजबूत करना होगा।
तभी सनातन धर्म के बल पर भारत पुन: विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौरव कौशल, सत्यनारायण वर्मा, बृजेश राठौर, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, डॉ.अंशु गुप्ता, आदर्श सिंह राठौर, प्रतीक शर्मा, नितिन सिंह राठौर, नैतिक चौरसिया सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से सहयोग किया। नगर की महिलाओं ने गंगा मैया के भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मधु भदौरिया, विमल पाठक, चांदनी शर्मा, आरती पाठक, गार्गी सिंह चौहान, राजकुमारी वर्मा, राधा यादव और आराध्या तिवारी आदि मौजूद रहीं। पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि यह प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भोज का कार्यक्रम माघ पूर्णिमा के पहले शनिवार तक नियमित रूप से चलता रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



