ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजमजदूरों के लिए काम के घंटे बढ़ाए, यूनियन ने किया विरोध

मजदूरों के लिए काम के घंटे बढ़ाए, यूनियन ने किया विरोध

कन्नौज। ट्रेड यूनियन को-आर्डीनेशन सेंटर ने राज्य सरकार की ओर से मजदूरों के लिए काम के घंटे आठ से 12 किए जाने का विरोध किया है। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर यूनियन अध्यक्षण रणवीर सिंह ने...

मजदूरों के लिए काम के घंटे बढ़ाए, यूनियन ने किया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजWed, 20 May 2020 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज। ट्रेड यूनियन को-आर्डीनेशन सेंटर ने राज्य सरकार की ओर से मजदूरों के लिए काम के घंटे आठ से 12 किए जाने का विरोध किया है। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर यूनियन अध्यक्षण रणवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित पत्र कलक्ट्रेट में दिया। कहा, कोरोना महामारी के चलते श्रमिक भुखमरी से परेशान हैं। वेतन, रोजीरोटी, नौकरियों का संकट आ गया है। लॉकडाउन में श्रमिकों को भुगतान नहीं मिल रहा है। खास राहत पैकेज नहीं मिला है। अध्यक्ष का कहना है कि सरकार की अव्यवस्था के चलते लाखों प्रवासी कामगार पैदल चलने को मजबूर हैं। कई मजदूरों की जान भी चली गई है। बुधवार को मजदूर यूनियन ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि अगर 29 मई तक अध्यादेश वापस नहीं लिया तो 30 व 31 मईको देशभर में धरना-प्रदर्शन व विरोध किया जाएगा। ज्ञापन में करन सिंह, अशोक कटियार, सरोजनी सक्सेना व रामगोविंद आदि के नाम लिखे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें