बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News - नगर के सर्विस रोड पर दो बाईकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। आजाद नगर निवासी सुरजीत और उनका साथी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

नगर के सर्विस रोड पर दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। शुक्रवार की देर शाम आजाद नगर निवासी सुरजीत अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज गति बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौका लगते ही भाग गए।
ये भी पढ़ें:सड़क हादसे में दो युवक घायल
ये भी पढ़ें:बांका: बाइक की टक्कर में चालक गंभीर, रेफर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


