ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजतहसील में सांड़ के हमले में दो घायल, मचा हड़कम्प

तहसील में सांड़ के हमले में दो घायल, मचा हड़कम्प

तहसील में आवारा मवेशियों की चहलकदमी से लोग भयभीत हैं। सोमवार को सांड़ के हमले में दो घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से हड़कम्प मच गया।जेरकिला मोहल्ले के रहने वाले...

तहसील में सांड़ के हमले में दो घायल, मचा हड़कम्प
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 13 Nov 2017 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील में आवारा मवेशियों की चहलकदमी से लोग भयभीत हैं। सोमवार को सांड़ के हमले में दो घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से हड़कम्प मच गया।

जेरकिला मोहल्ले के रहने वाले कल्लू पुत्र फरीद सोमवार को एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में तहसील आए थे। तभी कैम्पस में चहल कदमी कर रहे एक सांड़ ने हमला कर दिया। इसमें वह जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर वकील दौड़ पड़े। तभी सांड़ ने रास्ते से गुजर रहे फोटोग्राफर ओमनरायन अग्निहोत्री पर हमला कर दिया। इसमें वह भी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही सांड़ ने सड़क किनारे खड़ी कार पर अटैक कर दिया। इससे कार की बॉडी पिचक गई। इसमें सवार लोग बाल- बाल बच गए। सांड़ के हमले से तहसील कैम्पस में हड़कम्प मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें