Kannauj News: कार की टक्कर से मोपेड सवार दो युवक गंभीर घायल
Kannauj News: छिबरामऊ के हाथिन गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे सवार भोले और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। भोले को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि मनोज का इलाज जारी है।

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड स्थित हाथिन गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे हाथिन गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड सवार दोनों युवक घायल होकर सडक़ पर गिर पड़े।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। घायलों में विशुनगढ़ निवासी भोले पुत्र गिरीश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, मनोज (32) पुत्र रमेशचंद का सौ शैय्या अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

