Kannauj News: बाइक हादसे में चचेरे भाई घायल

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: गुरसहायगंज से छिबरामऊ जाते समय बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Kannauj News: बाइक हादसे में चचेरे भाई घायल

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। गुरसहायगंज से छिबरामऊ आ रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई कुत्ता सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 1033 एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गुरसहायगंज के मोहल्ला मझपुरवा निवासी आदिल (36) पुत्र खालिद अपने चचेरे भाई वसीम (18) पुत्र अलाउद्दीन के साथ बुधवार को बाइक से किसी काम से छिबरामऊ आ रहे थे। बताया गया कि अकबरपुर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया।

उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: बाइक हादसे में चचेरे भाई घायल