रात में घर से गायब हुईं चचेरी बहनें, परिजनों ने दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

तालग्राम के एक गांव से शुक्रवार रात दो चचेरी बहनें लापता हो गईं। परिजनों ने दो युवकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बहला-फुसलाकर दोनों युवतियों को अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवतियों की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है।

रात में घर से गायब हुईं चचेरी बहनें, परिजनों ने दर्ज कराया केस

तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार रात दो चचेरी बहनों के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर बहला-फुसलाकर दोनों युवतियों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो चचेरी बहनें शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गईं। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन की। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।

इसके बाद परिजनों ने गांव के सचिन और गौतम पर दोनों युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। बताया गया दोनों युवतियों का आरोपित युवकों से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों युवतियों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।