अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
Mar 02, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News - छिबरामऊ में पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्रेमपुर चौकी के इंचार्ज नीरज कुमार शर्मा ने अक्षय कुमार को 30 लीटर शराब के साथ पकड़ा, जबकि बहवलपुर चौकी के इंचार्ज रामेंद्र सिंह ने बीनू को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।

छिबरामऊ। प्रेमपुर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार शर्मा ने कांशीराम कालोनी निवासी अक्षय कुमार पुत्र रामू सिंह को रामपुर निगोह जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 30 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई है। उधर, बहवलपुर चौकी इंचार्ज रामेंद्र सिंह ने बहवलपुर निवासी बीनू पुत्र छुटकु उर्फ हरकू को गिहार कालोनी की तरफ जाने वाले तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


