ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - मंगलवार दोपहर राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है, जो नशे में था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार घायल

क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राजकीय इंटर कॉलेज के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे एक ई-रिक्शा मलिकपुर से सवारियां लेकर गुरसहायगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दस चक्का ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

हादसे में ई-रिक्शा में सवार मोहम्मद आरिफ अली 37 वर्ष, शाहबाज अली 17 वर्ष, समीर अली 36 वर्ष और जीशान अली 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी घायल नगर पंचायत समधन के मोहल्ला दारासराय के निवासी बताए जा रहे हैं। राहगीरों की मदद से तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही समधन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक शनि निवासी सदारी नगला छिबरामऊ, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।