दुर्घटना में मृत छात्रा के परिजनों को सौंपी दो लाख की चेक

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

हाल ही में तालग्राम रोड पर एक कोयला लदा ट्रक पलट गया, जिसमें एक छात्रा और एक दुकानदार की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हुए। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। क्षेत्रीय विधायक ने मृतक छात्रा के परिवार को चेक सौंपा और अन्य परिजनों को भी सहायता का आश्वासन दिया।

दुर्घटना में मृत छात्रा के परिजनों को सौंपी दो लाख की चेक

पिछले दिनों तालग्राम रोड पर भावलपुर चौराहे के पास कोयला लदा ट्रक पलट गया था। जिसके नीचे एक छात्रा व एक दुकानदार की दबकर मौत हो गई थी। जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए थे। सरकार ने दोनों मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अर्चना पाण्डेय ने मृतक छात्रा अंशिका बाथम पुत्री राजू बाथम के गांव दुर्गा नगला बेहटा खास स्थित उसके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और शासन द्वारा स्वीकृत दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को सौंपा। विधायक ने बताया कि इसी दुर्घटना में ग्राम भावलपुर निवासी कन्हैयालाल गुप्ता की भी मौत हो गई थी।

उनके परिजनों को भी शासन से स्वीकृति मिलते ही दो लाख रुपये की सहायता राशि की चेक प्रदान की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार अभिनव कुमार, नायब तहसीलदार रामप्रकाश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीष मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, सेक्टर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, अखिलेश दुबे, राजेश भदौरिया व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।