पोल से टकराई बाइक, कोल्ड स्टोरेज कर्मी की दर्दनाक मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - तालग्राम थाना क्षेत्र के कलकत्तापुरवा गांव में एक कोल्ड स्टोरेज कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। 30 वर्षीय आशुतोष उर्फ बबलू राजपूत बाइक से घर लौटते समय अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। हादसे के समय हेलमेट नहीं पहनने के कारण गंभीर चोटें आईं। परिजनों में कोहराम मच गया।

पोल से टकराई बाइक, कोल्ड स्टोरेज कर्मी की दर्दनाक मौत

तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा निवासी कोल्ड स्टोरेज कर्मी की शनिवार रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। कलकत्तापुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय आशुतोष उर्फ बबलू राजपूत पुत्र रक्षपाल त्योर के पास एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर ईदगाह मोड़ के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के बचपन में ही मां गुड्डी देवी का देहांत हो गया था। मृतक का एक छोटा भाई लालू है, जबकि पिता रक्षपाल खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।