भरोसे का कत्ल, लालच में उजड़े दो परिवार
Kannauj News - छिबरामऊ में शालू उर्फ सल्लू ने पहली बार हत्या की, जिससे मंजू वर्मा की जान चली गई और दो परिवारों की खुशियां बिखर गईं। सल्लू का लालच उसके परिवार को भी तबाह कर गया। अब उसके पास केवल पछतावा और आंसू हैं, और मोहल्ले में गहरा दुख और आक्रोश है।

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला जेरकिला निवासी शालू उर्फ सल्लू की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं रही। बताया जा रहा है कि उसने पहली बार ही ऐसा कदम उठाया, जिसने न केवल एक महिला की जान ले ली, बल्कि दो परिवारों की खुशियां भी छीन लीं। जिस मंजू वर्मा का वह विश्वास जीत चुका था और परिवार का सदस्य जैसा बन गया था, उसी महिला की हत्या कर उसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। लालच में आकर की गई इस वारदात के बाद अब उसके हिस्से में सिर्फ पछतावा और आंसू ही बचे हैं। मंजू वर्मा की हत्या से जहां उनका परिवार पूरी तरह बिखर गया है, वहीं अभियुक्त सल्लू का घर भी तबाह हो गया।
उसके परिवार में वृद्ध मां, बहन, पत्नी और डेढ़ माह का मासूम बेटा है। मासूम अभी इतना छोटा है कि उसे यह भी नहीं पता कि उसके पिता आखिर किस वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि सल्लू लालच में न पड़ता, तो आज दो परिवार इस तरह बर्बादी का दर्द न झेल रहे होते। एक गलत कदम ने कई जिंदगियों को अंधेरे में धकेल दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


