दुपट्टे का फंदा बना कर महिला ने मौत को गले लगाया

Oct 20, 2024 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - समधन के मोहल्ला आजाद नगर में एक मजदूर की पत्नी शहनाज बेगम ने पंखे के कुंडे में दुपट्टा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त पति मजदूरी पर था। जब वह घर आया, तो पत्नी को लटका हुआ पाया। पड़ोसियों ने उसे...

दुपट्टे का फंदा बना कर महिला ने मौत को गले लगाया

गुरसहायगंज/समधन, संवाददाता। कस्बा समधन के मोहल्ला आजाद नगर स्थित काशीराम कॉलोनी ने रह रहे एक मजदूर की पत्नी ने गले में दुपट्टे का फंदा लगा कर पंखे की कुंडी में डाल कर मौत को गले लगा लिया।घटना के वक्त उसका पति मजदूरी करने गया था।रविवार की दोपहर जब वह घर पर खाना खाने आया तो पत्नी को पंखे के कुंड5 में झूलता देख उसके हाथ पैर फूल गए। उसने पड़ोसियों को सूचना दी। आनन फानन में पड़ोसियों ने दुपट्टे को काट कर महिला को नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रही थी। मौके पर मौजूद लोग जब तक सवारी का इंतजाम करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। समधन कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र इश्तियाक की पत्नी शहनाज बेगम (28) वर्ष समेत नगर के पूर्वी किनारे पर स्थित काशीराम कालोनी में रहता हैं। रोजाना की तरह रविवार को वह मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी पत्नी शहनाज और तीन वर्षीय पुत्री तैयब मौजूद थी। पत्नी शहनाज ने अज्ञात कारण से छत में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा डाल कर मौत को गले लगा लिया। मृतका का मायका कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद में है। उसकी एक तीन वर्षीय पुत्री तैयब है। मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। कस्बा चौकी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।