Kannauj News: मां के साथ दवा लेने आई बच्ची ट्रेन की चपेट में आई

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News: गुरसहायगंज में एक तीन वर्षीय बालिका, स्वाति, अपनी मां और छोटी बहन के साथ दवा लेने आई थी। लौटते समय वह अनिभोज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार में कोहराम मचा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

Kannauj News: मां के साथ दवा लेने आई बच्ची ट्रेन की चपेट में आई

Kannauj News: गुरसहायगंज। मां और छोटी बहन के साथ दवा लेने आई तीन वर्षीय बालिका की अनिभोज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लालपुर निवासी शिवम सविता की पुत्री स्वाति शनिवार दोपहर अपनी मां रीना और छोटी बहन के साथ गुरसहायगंज दवा लेने आई थी। घर लौटते समय करीब 2:30 बजे अनिभोज रेलवे क्रॉसिंग के पास मां छोटी बेटी को लेकर आगे निकल गई, जबकि स्वाति पीछे रह गई। इसी दौरान गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन आती देखकर बच्ची घबरा गई और दौड़ने लगी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर समधन चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: मां के साथ दवा लेने आई बच्ची ट्रेन की चपेट में आई