एचटी लाइन के करंट से ट्रक क्लीनर की मौत

Jan 02, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - छिबरामऊ में आलू लोड करने आए ट्रक क्लीनर विवेक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखकर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।

एचटी लाइन के करंट से ट्रक क्लीनर की मौत

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास निगम मंडी के अंदर आलू लोड करने आए ट्रक क्लीनर की करंट की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। अंबेडकरनगर के थाना जैतपुर अंतर्गत खालिसपुर निवासी ट्रक ड्राइवर विजय कुमार पुत्र रामयश नगर की निगम मंडी से आलू लोड करने एक दिन पहले गुरुवार को आया था। उसके साथ उसका भाई अजय यादव व क्लीनर जलालपुर थानांतर्गत भाऊ कुआं गांव निवासी विवेक 30 वर्षीय पुत्र मैकूलाल भी था।

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह क्लीनर विवेक शौच करने गया था। वहां से वापस आने के बाद वह ट्रक के ऊपर चढ़ गया। उसी दौरान ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में वह आ गया। चीखपुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। उधर, क्लीनर के साथ मौजूद ड्राइवर ने उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। अब पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में उसके शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;