औरैया में हादसा, कन्नौज के मां-बेटे की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - औरैया में हादसा, कन्नौज के मां-बेटे की मौ, औरैया में हादसा, कन्नौज के मां-बेटे की मौत

औरैया में हादसा, कन्नौज के मां-बेटे की मौत

कुदरकोट(औरैया), संवाददाता। एरवाकटरा कस्बे में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात माह की मासूम बच्ची और भतीजा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। हादसे के जानकारी लगते ही कोहराम मच गया। महिला अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव शिव सिंहपुर निवासी शिवम कुमार की 26 वर्षीय पत्नी शिवानी अपने तीन वर्षीय पुत्र पुष्पम और सात माह की पुत्री सरस्वती उर्फ सिद्धी को लेकर अपने भतीजे सोनू की बाइक से सहायल थाना क्षेत्र के गांव पूराकलां स्थित मायके जा रही थी।

अभी उनकी बाइक एरवाकटरा कस्बे के बाजार गेट के पास पहुंची ही थी कि तभी बिधूना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवानी और उनका मासूम बेटा पुष्पम सड़क की तरफ गिरे और ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। वहीं सात माह की मासूम बच्ची और भतीजा सोनू बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ट्रक पकड़ लिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।