रोड क्रॉस करते समय बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
Kannauj News - गुरसहायगंज में एक पैदल व्यक्ति अशोक कुमार बाथम को बाइक की टक्कर से गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार भी घायल हुआ, जिसे अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में शोक और भीड़ जमा हो गई।

गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत जीटी रोड इस्माइलपुर के समीप बाइक की टक्कर से एक पैदल रोड क्रॉस करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब कि बाइक सवार युवक घायल हो गया। रविवार की देर शाम ग्राम इस्माइलपुर निवासी अशोक कुमार बाथम (48) पुत्र रामलाल घर से पैदल कुछ घरेलू सामान लेने दुकान पर जा रहे थे। तभी सड़क क्रॉस करते समय पीछे से बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इसके बाद अशोक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।
इलाज के लिए बाइक सवार युवक को उसके परिजन किसी अन्य अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक मौके पर पड़ी है। जब कि गंभीर रूप से घायल ग्राम इस्माइलपुर निवासी अशोक कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




