Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, पिता-पुत्र समेत छह घायल

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News: छिबरामऊ में जीटी रोड हाईवे पर एक दुर्घटना में डीसीएम ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे किसान अखिलेश यादव और उसका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी डीसीएम ने भी दुर्घटनास्थल पर टक्कर मारी, जिससे अन्य लोग भी घायल हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, पिता-पुत्र समेत छह घायल
डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, पिता-पुत्र समेत छह घायल

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के सराय गोपाल गांव में मैदा मिल के पास सोमवार देर रात डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान और उसका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर ट्रैक्टर हटाने के दौरान दूसरी डीसीएम ने भी टक्कर मार दी, जिससे मौके पर मौजूद दरोगा व दो सिपाहियों समेत कई और लोग घायल हो गए। ग्राम बरुआ सबलपुर निवासी किसान अखिलेश यादव (48) पुत्र अजब सिंह यादव अपने बेटे शिवा (10) के साथ ट्रैक्टर से खेत में घूरा (गोबर) डालने जा रहे थे। मैदा मिल के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।इसी दौरान दुर्घटनास्थल पर परिवार के शिव प्रकाश (60), आशीष (28) और प्रेमपुर निवासी पवन (22) भी पहुंच गए। हादसे की सूचना पर कोतवाली के दरोगा खुर्शीद अहमद, कांस्टेबल निर्दोष और करण यादव पहुंचे। पुलिसकर्मी व अन्य लोग सड़क पर पड़े ट्रैक्टर को हटवा रहे थे, तभी पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे मौके पर मौजूद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, पिता-पुत्र समेत छह घायल