कुएं में गिरने से महिला गंभीर घायल
करनौली बंजारा डेरा में शकुंतला देवी कुएं के ऊपर रखी लकड़ी लेने गई थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह 20 फीट गहरे कुएं में गिर गईं। उनकी नातिन ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।

थाना क्षेत्र के करनौली बंजारा डेरा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की निवासी शकुंतला देवी पत्नी कोमल सिंह नायक अपने घर के पास बने कुएं के ऊपर रखी लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह लगभग 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरीं। कुएं में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह काफी देर तक वहीं फंसी रहीं। घटना के समय उनकी नातिन असमनी पास में ही खेल रही थी। दादी को गिरते देख वह घबराकर रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शकुंतला देवी को कुएं से बाहर निकाला जा सका।
तब तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। परिजन एंबुलेंस की मदद से उन्हें छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं, और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


