Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsTragic Accident Farmer Dies After Motorcycle Collision in Kanhai Purwa
बाइक की टक्कर से किसान की मौत, मचा कोहराम

बाइक की टक्कर से किसान की मौत, मचा कोहराम

संक्षेप: Kannauj News - ठठिया थाना क्षेत्र के कन्हईपुर्वा गांव में एक बाइक चालक ने खेत से लौट रहे किसान हीरालाल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Thu, 13 Nov 2025 06:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के कन्हईपुर्वा गांव में बुधवार की देर शाम एक बाइक चालक ने खेत से वापस घर जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह सूचना पर पहुंची ठठिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कन्हईपुर्वा गांव निवासी हीरालाल बुधवार को अपनी फसल देखने गए थे। देर शाम किसान खेत से वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक बाइक चालक ने हीरालाल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हे रेफर कर दिया। परिजन किसान को गंभीर हालत में कानपुर ले जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज गेट पर ही किसान हीरालाल ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर मेडिकल कॉलेज वापस आए, यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार की सुबह ठठिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में ठठिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।