दिव्यांग युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, परिजनों ने लगाया जाम
गुरसहायगंज के तिर्वा रोड पर एक दिव्यांग युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। मृतक इकलौता बेटा था और उसकी पत्नी भी दिव्यांग है।
गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के तिरवा रोड पर साइकिल सवार एक दिव्यांग युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने तिर्वा रोड पर शव रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तकरीबन डेढ़ घंटे बाद परिजनों व ग्रामीणों की समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
घटना का विवरण
रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियानी निवासी दिव्यांग राम मूरत 33 पुत्र अतर सिंह साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। तभी तिर्वा रोड पर मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए तिर्वा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा बुझा कर सड़क से शव हटवा कर जाम खुलवाया। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद जाम खोलने के बाद यातायात सुचारू हो सका। और दूसरे ट्रेक्टर की मदद से दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को मौके से हटवाया। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद मौरंग लदी ट्रॉली ट्रैक्टर ड्राइवर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
परिवार का विवरण
घर में इकलौता बेटा था मृतक दिव्यांग
बताया गया है कि मृतक स्वर्गीय पिता अतर सिंह का वह इकलौता बेटा था, जो कि दिव्यांग था। उसकी पत्नी शीला भी दिव्यांग है। और 14 साल की बेटी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


