बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

संक्षेप:

Kannauj News - ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर में एक बाइक सवार युवक को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अंकित कुमार (20) कैंटीन संचालक था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Nov 11, 2025 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर चैकी के सामने सोमवार देर रात कैंटीन बंद कर घर जा रहे एक बाइक सवार युवक को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटीन संचालक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। ठठिया थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव निवासी अंकित कुमार (20) पुत्र रमेश चन्द्र तिर्वागंज में स्थित देशी शराब की दुकान पर संचालित कैंटीन पर काम करता था। सोमवार को रात 10 बजे शराब की दुकान बंद होने के बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब वह खैरनगर चैकी के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चौकी पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मामले की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के परिजनों पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनको समय से मामले की सूचना नहीं दी। घटनास्थल पर भी पानी डालकर उसको साफ कराया गया है। मामले में ठठिया थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसा वाहन की टक्कर से हुआ है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।