आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद बनने लगा कोतवाली रोड

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली जाने के लिए तिर्वा गुरसहायगंज मार्ग पर बरसात के पानी से गढ्ढे भर गए थे। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कारण बताया और सरकार से सडक बनाने की मांग की थी। कोतवाली रोड पर पानी निकालकर अब यात्रियों को सुगम्यता हो गई।

आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद बनने लगा कोतवाली रोड

तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली जाने के लिए तिर्वा गुरसहायगंज मार्ग पर कोतवाली के सामने बरसात का पानी भरने से बडे-बडे गढ्डे हो गए थे। जिससे वाहनाें का आना-जाना बंद हो गया था। गुरसहायगंज जाने वाले वाहन उन्हीं गढढों में फंस कर मुश्किल में पड जाते थे। वहीं फरियादी भी कोतवाली जाने के लिए कई मील का चक्कर काट कर पहुंच पाते थे। जिसपर बीते हफ्ते समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार से रोड बनाने की मांग की थी। तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर तिर्वा कोतवाली संचालित है। जल निकास न होने के कारण थोडी सी बरसात में कोतवाली के सामने तालाब जैसा नजारा होने लगता था।

पानी भरने से सडक पर बडे-बडे गढ्ढे हो जाते हैं। मार्ग में जाते समय दोपहिया व चैपहिया वाहन गड्डो में गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाते थे। वहीं कोतवाली में जाने वाले फरियादी भी कोतवाली नहीं पहुंच पाते थे। जिसको लेकर बीते हफ्ते समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था एवं प्रदेश सरकार से सडक बनाने की मांग की थी। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने कोतवाली रोड पर पानी निकालकर रोड बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। जिससे अब गुरसहायगंज मार्ग पर जाने वाले वाहन एवं यात्रियों को सुगम्यता हो गई। वहीं फरियादी भी कोतवाली में अब आसानी से पहुंच जाएंगें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।