ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से हुई मारपीट
Kannauj News - कन्नौज में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। रॉन्ग साइड से बाइक निकालने को लेकर विवाद बढ़ा और वीडियो वायरल हो गया। वहीं, छिबरामऊ में एक निजी अस्पताल के संचालकों ने पैसे के लेनदेन को लेकर तीमारदारों के साथ गालीगलौज और मारपीट की।

कन्नौज। शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बार फिर मारपीट की वजह बन गई। सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रॉन्ग साइड से बाइक निकालने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ने पर उनके बीच जमकर मारपीट हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो कोतवाली रोड ओवर ब्रिज के निकट का बताया जा रहा है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल रॉन्ग साइड से आने पर दो बाईकों में मामूली रूप से भिड़ंत हो गई। इसी बात को लेकर दोनों बाइक चालकों के बीच कहा सुनी होने लगी ।
बाइक पर सवार उनके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर दिनदहाड़े हुई मारपीट से अफरा तफरी मच गई। मारपीट के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया। कई वाहन चालकों को रुककर पूरा घटनाक्रम देखना पड़ा, जिससे मौके पर जाम जैसे हालात बन गए। राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्से में दोनों युवक किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। काफी देर बाद लोगों के समझाने पर युवक वहां से गए। रुपये के लेनदेन को लेकर तीमारदारों के साथ मारपीट छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के खुबरियापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालकों ने रुपये के लेनदेन को लेकर तीमारदारों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की और उन्हें धक्के देकर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सौरिख थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव निवासी उन्मेश राज ने बताया कि वह रमन देवी को इलाज के लिए खुबरियापुर रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसका आरोप है कि अस्पताल संचालक ने बिल में 20 हजार रुपये अधिक बढ़ा दिए, जब उसने इस पर इतराज किया, तो अस्पताल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए धक्के देकर अस्पताल से भगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


