Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsTraffic Jam Crisis in Chhibraamau Community Meeting Scheduled for January 18
जाम की समस्या पर संयुक्त मोर्चा की बैठक आज

जाम की समस्या पर संयुक्त मोर्चा की बैठक आज

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर 18 जनवरी को सिद्ध पीठ मां कालिकादेवी मंदिर के पास बैठक होगी। इस बैठक में डॉक्टर्स, एडवोकेट्स, व्यापारी, शिक्षक और अन्य जागरूक नागरिकों से भाग लेने की अपील की गई है। जाम ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है और इसका समाधान सामूहिक प्रयास से संभव है।

Jan 17, 2026 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ मां कालिकादेवी मंदिर के पास संयुक्त मोर्चा की बैठक होगी। मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी ग्रुप के संचालक गौरव त्रिपाठी अमर ने बताया कि नगर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्कूलों के फिर से खुलने के बाद बच्चे रोजाना लंबे जाम में फंसकर देर से घर पहुंच रहे हैं। रास्ते में भूख, प्यास और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जो माता-पिता और बच्चों दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह दर्द सबका साझा है, इसलिए इसका समाधान भी सामूहिक प्रयास से ही संभव है। इसी उद्देश्य से नगर के डॉक्टर्स, एडवोकेट्स, व्यापारी, शिक्षक, बैंककर्मी, उद्योगपति, समाजसेवी, किसान, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, नगरपालिका कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं सभी जागरूक नागरिकों से अपील की गई है कि वह 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ मां कालिका मंदिर के निकट (पानी की टंकी के पास) आयोजित संयुक्त मोर्चा की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। यह बैठक जाम की समस्या से स्थायी राहत के लिए सार्थक चर्चा और ठोस योजना बनाने हेतु महत्वपूर्ण कदम है। अपनी उपस्थिति देकर इस जनहित के प्रयास को सफल बनाने में सहयोग करें।