Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: गुरसहायगंज में राजेंद्र ने कोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 10 जुलाई को उनके बेटे जितेंद्र को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अन्य गवाह मौजूद थे और चालक भाग निकला। परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया।

Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। अलीपुर जलेसर निवासी राजेंद्र ने कोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 10 जुलाई को उनका पुत्र जितेंद्र कुमार बाइक से गांव के बाहर सड़क पर आया था। तभी सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद मोहित ने घटना देखी। आरोप है कि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। परिजन घायल को कानपुर के रामा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखे जाने पर न्यायालय की शरण ली गई।


