ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजतिर्वा : दीपू यादव लगातार पांचवी बार बने अध्यक्ष

तिर्वा : दीपू यादव लगातार पांचवी बार बने अध्यक्ष

तहसील बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के शनिवार को हुए चुनाव में हरवेन्द्र सिंह यादव दीपू लगातार पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कमलेश पाल को 26 मतों से हरा दिया। उन्हें 62...

तिर्वा : दीपू यादव लगातार पांचवी बार बने अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 15 Feb 2020 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के शनिवार को हुए चुनाव में हरवेन्द्र सिंह यादव दीपू लगातार पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कमलेश पाल को 26 मतों से हरा दिया। उन्हें 62 मत मिले। जबकि कमलेश पाल को 36 मतों पर संतोष करना पड़ा।

बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए हरवेन्द्र सिंह यादव व कमलेश पाल के मध्य सीधा मुकाबला था। शनिवार को तहसील सभागार में दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। एसोसिएशन के 98 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, रामरतन पाल, अजय प्रताप बघेल, नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना के बाद हरवेन्द्र को 62 व कमलेश पाल को 26 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने 26 मतों से हरवेन्द्र को अध्यक्ष घोषित कर दिया। अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष पद पर संजीव त्रिपाठी, महामंत्री पद पर बृजमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह राजपूत, संयुक्त मंत्री पद पर सतेन्द्र यादव, ऑडीटर पद पर प्रदीप सविता निर्विरोध चुने गए। चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, परमानन्द तिवारी, ब्रजेश शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, अजय चौहान समेत कई अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें